सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Nano Science in Hindi नैनो विज्ञान

Nano Science in Hindi नैनो विज्ञान 

Nano Technology
CSIRO, CC BY 3.0, via Wikimedia Commons

नैनो विज्ञान - नैनो विज्ञान सूक्ष्मता के मापन और अनुप्रयोग (application) पर आधारित होता है ।
  • प्रथम अनुप्रयोग का श्रेय रोम को जाता है जहाँ शीशे के रंग बिरंगे प्याले बनाये जाते थे, रंगहीन शीशे में रंग भरने के लिए सोने और चाँदी के नैनो कणो का प्रयोग किया जाता था ।
  • कागज भी नैनो विज्ञान का एक अन्य अनुप्रयोग है ।
  • हम लोग नगन आँखों से केवल 40-50  माइक्रॉन तक ही देख सकते है ।

नैनो विज्ञान का तकनीकी पक्ष

  • आज के युग को सिलिकन युग कहा जाता है ।
  • सिलिकन एक अर्धचालक होता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक परिपथो में इनका प्रयोग किया जाता है । उदहारण के लिए मोबाइल चिप ।  
  • वर्तमान में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप पर करीब 10 लाख सिलिकन यंत्र होते है और प्रत्येक यंत्र का आकार लगभग 500 nm  होता है
  • नैनो विज्ञान के कारण इस युग में हमे सूचना क्रांति देखने को मिली है ।

अर्धचालक विकास के कुछ नियम

आकार छोटा करना, वेग तीव्रतम करना, कार्य क्षमता बढ़ाना, मूल्य कम करना, तापमान ठंडा करना, दीर्घकालीन बनाना

नैनोतकनीक एवं नैनोप्रोधोगिकी

नैनोतकनीक नैनो विज्ञान पर आधारित है । नैनोतकनीक 1 से 100 नैनो (10−9) स्केल में प्रयुक्त और अध्यन किए जाने वाले सभी तकनीक और सम्बंधित विज्ञान का समूह है ।

नैनोतकनीक में दो प्रमुख पद्धतियों को अपनाया गया है
  1. सभी पदार्थ और उपकरण आणुविक घटकों से बनाये जाते है । जो अणुओं के आणुविक अभिज्ञान के द्वारा स्व - एकत्रण के रसायनिक सिद्धांतो पर आधारित है ।
  2. नैनो वस्तुओ का निर्माण बिना अणु सतह पर नियंत्रण के बड़े सत्त्वों से किया जाता है ।

नैनो का अर्थ ऐसे प्रदार्थ से है जो अति सूक्ष्म आकर वाले तत्वों (मीटर के अरबो हिस्से) (1 / 109m) से बने होते है ।  नैनो टेक्नोलॉजी अणुओं व परमाणुओं की इंजीनियरिंग है , जो भौतिक , रासायनिक , बायो इंफॉर्मेटिक्स व बायो टेक्नोलॉजी जैसे विषयो को आपस में जोड़ती है ।

नैनो विज्ञान के अनुप्रयोग

  • विनिर्माण ,बायो साइंस, मेडिकल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक व रक्षा क्षेत्र में इनका बहुत बड़ा योगदान है ।
  • नैनो विज्ञान अति सूक्ष्म मशीने बनाने का विज्ञान है । यह मशीने इंसान की धमनियों में घुस कर उन्हें रोग मुक्त कर रही है ।

भारत में नैनो विज्ञान व तकनीकी मिशन (नैनो मिशन) मई 2007 में लॉन्च किया गया था ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Climate Change in Hindi जलवायु परिवर्तन

Climate Change in Hindi जलवायु परिवर्तन Tommaso.sansone91 , CC0, via Wikimedia Commons हमारे लिए स्वस्थ और स्थिर जलवायु बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन का पृथ्वी पर हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आज हम कठोर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं और पृथ्वी पर अपने अस्तित्व को जारी रखने के लिए इसे नियंत्रित करना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। जीवाश्म ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस जलाना - और हमारे जंगलों को काटना हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और हमारे ग्रह को खतरनाक दर पर गर्म कर रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते स्तर के कारण ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी के सतह के तापमान में वृद्धि हो रही है। ये गैसें जीवाश्म ईंधन को जलाने से निकलती हैं। जैसे कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जलवायु परिवर्तन का प्रभाव जलवायु परिवर्तन के प्रभावों में चरम मौसम की घटनाएं शामिल हैं, जैसे गंभीर तूफान और बाढ़, समुद्र का बढ़ता स्तर, और महासागरों का  गरमाना और अम्लीकरण। ऊर्जा भौतिक प्रणाली द्वारा कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहा जाता है...

10 Indian Scientists Contribution | Science I Technology I Hindi विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान

Contribution of Indian Scientists in Science and Technology in Hindi विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान 1 Vipul5491 at English Wikipedia , CC0, via Wikimedia Commons   एपीजे अब्दुल कलाम    -  भारत के ग्यारहवें पूर्व राष्ट्रपति ( 2002 - 2007) एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 1931 में हुआ था और मृत्यु 2015 में हुई थी। डॉ. कलाम इसरो में एक वैज्ञानिक थे और भारत का प्रथम स्वदेसी मिसाइल (SLV-III) बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान था। डॉ. कलाम के अनुयायी में 1980 में पृथ्वी के कक्षा में रोहिणी उपग्रह को स्थापित किया गया था और केवल इन्ही के कारण भारत को इंटरनेशनल स्पेस क्लब में स्थान मिला था । डॉ. कलाम को इसरो लांच व्हीकल प्रोग्राम के लिए भी जाना जाता है। डॉ. कलाम को मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 2 Nobel Foundation , Public domain, via Wikimedia Commons सी . वी . रमन       –   सी. वी. रमन को 1935 में भौतिक विषय में नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया था। उनको भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रतन भी ...

Diseases in Hindi बीमारियां

Diseases in Hindi बीमारियां NIAID , CC BY 2.0 , via Wikimedia Commons गैर-संक्रामक बीमारियां (Non Communicable Diseases) - गैर-संक्रामक बीमारियां को क्रोनिक रोग भी कहते है। यह संक्रामक वाहको द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पास नहीं होता है। उदाहरण के लिए मधुमेह, अल्जाइमर, कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, पुरानी फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रोक, और हृदय रोग । संक्रामक बीमारियां (Communicable Diseases) - संक्रामक रोग सूक्ष्मजीवों जैसे बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी (Parasites) और कवक (Fungi) के कारण होते हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फैल सकते हैं। कुछ कीड़े काटने के माध्यम से प्रेषित होते हैं, जबकि अन्य दूषित भोजन या पानी के कारण होते हैं। उदाहरण के लिए हैजा, कुष्ठ, क्षय रोग, एचआईवी / एड्स, इन्फ्लुएंजा । क्रोनिक रोग (Chronic disease) – यह बीमारी लम्बे समय तक रहती है और अपना असर कई चरणों में दिखाते है । उदाहरण के लिए कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, तपेदिक, गठिया, मधुमेह, आदि । एक्यूट रोग (Acute disease) – यह रोग तेजी से शुरू होती है और थोड़े समय...