सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Water Cycle in Hindi जल चक्र

Water Cycle in Hindi जल चक्र


Water Cycle
The Odd Git, Public domain, via Wikimedia Commons


सूर्य की ऊर्जा के कारण सागर,महासागर,नदी,झील आदि का जल जलवाष्प में परिवर्तित होता है और वर्षा के जरिए पृथ्वी की सतह पर वापस आता है और पुनः नदियों द्वारा महासागरों में पहुँचाया जाता है जिसे जल चक्र कहा जाता है।
  • वाष्पीकरण (Evaporation) : समुद्र, झीलों, नदियों आदि से पानी का वाष्पीकरण होता है।
  • वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) : पौधों के पत्तियों से पानी को बाहर निकलना वाष्पोत्सर्जन कहलाता है
  • संघनन (Condensation) : वह प्रक्रिया जिसके द्वारा जल वाष्प को वापस द्रव में परिवर्तित किया जाता है, संघनन कहलाता है। वायुमंडल में जल बादलों के रूप में संघनित होता है।
  • वर्षण (Precipitation): जल को वर्षा, बर्फ या ओले के रूप में पृथ्वी को वापस लौटना वर्षण कहलाता है।
  • अंतःस्यंदन (Infiltration) : जिस प्रक्रिया से पानी को जमीन में अवशोषित किया जाता है उसे अंतःस्यंदन कहा जाता है। पृथ्वी की सतह में अवशोषण की प्रक्रिया के दौरान,  को फ़िल्टर्ड किया जाता है। पानी जितना गहराई में अवशोषित होता जाता है , उतना ही शुद्ध होता जाता है।
  • पिघलना (Melting) और जमना (freezing) : कुछ जल जम जाता है और बर्फ में बदल जाता है, जैसे ग्लेशियर और बर्फ की चादरें। इसी तरह, पानी कभी-कभी पिघल जाता है और महासागरों और समुद्रों में लौट जाता है।

water cycle for class 2, class 3, class 4, class 5, class 6

कक्षा 2, कक्षा 3, कक्षा 4, कक्षा 5, कक्षा 6 के लिए जल चक्र

  1. जल पृथ्वी में कई रूप में पाया जाता है जैसे कि बर्फ, ओले, भाप, ग्लेशियर और पानी |
  2. पृथ्वी में पानी के मुख्य स्रोत तालाब, झील, नदी, समुद्र, सागर और महासागर है |
  3. पृथ्वी पर जल एक अवस्था से दूसरे अवस्था में परिवर्तित होता रहता है जैसे कि पानी से बर्फ और बर्फ से पानी |
  4. एक अवस्था से दूसरे अवस्था में जाने के लिए एक प्रक्रिया होती है जो जल चक्र का एक हिस्सा है |
  5. सूर्य की गर्मी से पानी भाप बनकर वायु में मिल जाता है |
  6. वायुमंडल की ऊपरी सतह पर वातावरण ठंडा होता है जिस कारण भाप बादलों का निर्माण करते है |
  7. अत्यधिक सघनता और भार के कारण बादल पुनः वर्षा के रूप में पृथ्वी पर बरसते हैं |
  8. वर्षा का कुछ पानी भूमि द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है और कुछ नदियों नालों में मिल जाता है |
  9. नदी नाले वर्षा के जल को पुनः सागर महासागर में मिला देते हैं |
  10. कई बार बादलों से बर्फबारी भी होती है जिसके कारण ग्लेशियर का निर्माण होता है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Climate Change in Hindi जलवायु परिवर्तन

Climate Change in Hindi जलवायु परिवर्तन Tommaso.sansone91 , CC0, via Wikimedia Commons हमारे लिए स्वस्थ और स्थिर जलवायु बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन का पृथ्वी पर हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आज हम कठोर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं और पृथ्वी पर अपने अस्तित्व को जारी रखने के लिए इसे नियंत्रित करना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। जीवाश्म ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस जलाना - और हमारे जंगलों को काटना हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और हमारे ग्रह को खतरनाक दर पर गर्म कर रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते स्तर के कारण ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी के सतह के तापमान में वृद्धि हो रही है। ये गैसें जीवाश्म ईंधन को जलाने से निकलती हैं। जैसे कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जलवायु परिवर्तन का प्रभाव जलवायु परिवर्तन के प्रभावों में चरम मौसम की घटनाएं शामिल हैं, जैसे गंभीर तूफान और बाढ़, समुद्र का बढ़ता स्तर, और महासागरों का  गरमाना और अम्लीकरण। ऊर्जा भौतिक प्रणाली द्वारा कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहा जाता है...

10 Indian Scientists Contribution | Science I Technology I Hindi विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान

Contribution of Indian Scientists in Science and Technology in Hindi विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान 1 Vipul5491 at English Wikipedia , CC0, via Wikimedia Commons   एपीजे अब्दुल कलाम    -  भारत के ग्यारहवें पूर्व राष्ट्रपति ( 2002 - 2007) एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 1931 में हुआ था और मृत्यु 2015 में हुई थी। डॉ. कलाम इसरो में एक वैज्ञानिक थे और भारत का प्रथम स्वदेसी मिसाइल (SLV-III) बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान था। डॉ. कलाम के अनुयायी में 1980 में पृथ्वी के कक्षा में रोहिणी उपग्रह को स्थापित किया गया था और केवल इन्ही के कारण भारत को इंटरनेशनल स्पेस क्लब में स्थान मिला था । डॉ. कलाम को इसरो लांच व्हीकल प्रोग्राम के लिए भी जाना जाता है। डॉ. कलाम को मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 2 Nobel Foundation , Public domain, via Wikimedia Commons सी . वी . रमन       –   सी. वी. रमन को 1935 में भौतिक विषय में नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया था। उनको भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रतन भी ...

Human Reproductive System in Hindi मानव प्रजनन

Human Reproductive System in Hindi मानव प्रजनन मानव द्वारा संतान उत्पन करने की प्रक्रिया को मानव प्रजनन क्रिया कहते है। मानव प्रजनन तंत्र को नियंत्रित करने वाले हार्मोन टेस्टोस्टेरोन ( Testosterone )  और प्रोजेस्टेरोन  ( Progesterone ) हैं। प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन ( Estrogen )  महिलाओं में पाए जाते है वहीं टेस्टोस्टेरोन पुरुषो में पाए जाते है। पुरुष प्रजनन तंत्र: Rajendra prabhune , CC BY-SA 4.0 , via Wikimedia Commons वृषण (Testes): पुरुषो में दो वृषण होते हैं जो अंडकोश (scrotum) में पाए जाते है । अंडकोश एक थैली की तरह होता है जो श्रोणि गुहा (pelvic cavity) के बाहर स्थित होता है।  शुक्राणु वाहिनी (Sperm Duct): ये पतली नलिकाएं हैं जो वृषण से प्रारम्भ होते हैं।  प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostrate Gland): यह ग्रंथि अपने स्त्राव को शुक्राणु वाहिनी में वृषण के वीर्य द्रव के साथ डालती है।  मूत्रमार्ग (Urethra): पुरुषों में वीर्य द्रव और मूत्र के लिए एक सामान्य मार्ग होता है । पुरुषों में ये अधिक लम्बा और महिलाओं में यह छोटा ह...